उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर
नगर आयुक्त सुधीर कुमार द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन करते हुए आज दिनांक *09.04.2025* को जोन-1 अन्तर्गत सरसैया घाट सिविल लाइन्स स्थित जिला जेल के पीछे जोनल अधिकारी जोन-1 द्वारा अतिक्रमण अभियान चलाकर अस्थाई अतिक्रमण हटवाया गया। साथ ही मार्ग में अवैध रूप से काबिज ठेले, रेहड़ी पटरी वालों को भी हटाकर जगह को कब्जामुक्त कराया गया।
साथ ही कई स्थानो पर रेडी पटरी वाले अस्थायी वेण्डर्स को चिन्हित कर हटाया गया था। जिसके उपरान्त रेडी पटरी वाले अस्थायी वेण्डर्स द्वारा पुन अतिक्रमण कर दुकानों का संचालन किया जा रहा था। इसका प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए नगर आयुक्त के निर्देशानुसार आज जोनल अधिकारी द्वारा पुनः अतिक्रमण हटवाने के लिए जन नागरिकता अभियान चलाया गया।क्षेत्र के लोगो द्वारा नगर निगम की इस कार्यवाही की सराहना की गई। शासन द्वारा प्रदत्त निर्देशों के उपरांत नगर आयुक्त के आदेशानुसार कानपुर नगर निगम सीमान्तर्गत कानपुर शहर के समस्त जोनो में अवैध एवं अनाधिकृत रूप से प्रतिस्थापित विज्ञापन-पटों को हटाये जाने का कार्य निरन्तर एवं सुचारू रूप से किया जा रहा है। आज दिनांक 09.04. 2025 को अवैध एवं अनाधिकृत रूप से प्रतिस्थापित 1200 क्यास्क, 240 बिल बोर्ड व 150 रोड कास बैनर कुल 1590 अवैध विज्ञापन-पटों को हटाया गया। साथ ही समस्त सम्बन्धित वेण्डर्स को भविष्य में अतिक्रमण न करें इसके लिये चेतावनी दी गयी।
सुरेश राठौर
0 Comments