Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जलकल विभाग मे मृतक की फर्जी पत्नी बनकर सालों से कर रही जॉब - आरोप

मृतक परिजनों ने जिलाधिकारी से न्याय फर्जी प्रमाण पत्र निरस्त की लगाई गुहार

फर्जी कागजातों के आधार पर पारिवारिक सदस्यता प्रमाणपत्र

उत्तरप्रदेश, कानपुर नगर 

फर्जी कागजातों दम पर जलकल विभाग कानपुर में करती है जॉब महिला मृतक संजू की बड़ी बहन गीता पत्नी ने एक गंभीर आरोप लगाया है कि उनके भाई संजू की मृत्यु के बाद एक महिला जिसका नाम बेबी ने कोरोना काल में मौके का फायदा उठा कर फर्जी कागजातों के आधार पर पारिवारिक सदस्यता प्रमाणपत्र बनवा लिया और जलकल विभाग कानपुर में मृतक आश्रित के रूप में नौकरी प्राप्त कर ली। गीता का आरोप है कि बेबी पहले से ही वीरेन्द्र की पत्नी है, और उनका एक पुत्र भी था। गीता ने बताया है कि उनके भाई संजू की मृत्यु 27.02.2020 को हो गई थी,और वह अविवाहित थे। गीता ने तहसील दिवस पर बेबी के विरूद्ध फर्जी कागजों के आधार पर नौकरी कर रही है, इसकी शिकायत भी की है। संजू के परिजनों ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है, परिजनों ने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देखकर बेबी के फर्जी कागजातों की जांच कर निरस्त करने की गुहार लगाई है। संजू की बड़ी बहन गीता ने बताया कि संजू का दाह संस्कार प्रार्थीनी के परिवार द्वारा ईदगाह चांदमारी कब्रिस्तान कानपुर मृतक संजू के मृत्यु प्रमाण पत्र में मृत्यु का स्थान प्रार्थीनी का उपरोक्त पता ही अंकित है जबकि फर्जी कागजातों के आधार पर बनाएं गए पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र में किसी दूसरे स्थान का पता लिखा है। जोकि गलत है। संजू जलकल विभाग में सफाई कर्मी पर कार्यरत थे। संजू की जगह फर्जी कागजातों दम पर सालों से कार्य कर रही है। हर माह हजारों रुपए वेतन भी ले रही है। गीता ने बताया कि संजू की मां चंदा देवी न्याय के लिए दर दर भटकते चिंता के कारण मृत्यु हो गई है।

सुरेश राठौर 

Post a Comment

0 Comments