Hot Posts

6/recent/ticker-posts

ऑफिस अब मिलेंगे किराए पर जोन 3 में बनेंगी 5 मंजिला इमारत

नगर निगम के नए ऑफिस  उठाए जाएंगे किराये पर 

उत्तरप्रदेश, कानपुर नगर 

कानपुर नगर निगम के नए ऑफिस किराये पर उठाए जाएंगे। जोन-3 में बाबाकुटी के पास एक 5 मंजिला ऑफिस बनाया जाएगा, जिसमें वन विंडो सिस्टम के माध्यम से सभी कार्य किए जाएंगे। इस नए ऑफिस में नगर निगम के सभी विभागों के कार्यालय होंगे, जिससे लोगों को अपने कार्यों के लिए एक ही स्थान पर जाना होगा। वन विंडो सिस्टम के माध्यम से लोगों को अपने कार्यों के लिए आसानी से सेवाएं प्रदान की जाएंगी। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि नए ऑफिस के निर्माण के लिए जमीन का चयन कर लिया गया है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। नए ऑफिस के निर्माण से लोगों को सुविधाएं मिलेंगी और नगर निगम के कार्यों में भी सुधार होगा। जल्द ही इसके लिए टेंडर जारी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। करीब 500 स्क्वायर मीटर में ऑफिस का निर्माण कराया जाएगा। नगर निगम के सबसे आधुनिक ऑफिसेस में से एक ये कार्यालय होगा। चीफ इंजीनियर के मुताबिक इस ऑफिस को ग्राउंड प्लस फ्लोर बनाया जाएगा। ग्राउंड से लेकर दूसरी मंजिल तक नगर निगम के सभी ऑफिस होंगे। ग्राउंड फ्लोर पर एकल विंडो सिस्टम के साथ लोगों के नगर निगम से जुड़े सभी कार्य होंगे। हाउस टैक्स, बर्थ-डेथ सर्टिफिकेट, म्यूटेशन, साफ-सफाई समेत सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

सुरेश राठौर 

Post a Comment

0 Comments