Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सेन्ट्रल स्टेशन मे महिला यात्रियों की सुविधाओं के लिए बेबी फीडिंग पॉड की हुई शुरुआत

महाकुम्भ 2025 मे यात्रियों की सुविधा के लिए बेबी फीडिंग पॉड का हुआ शुभारंभ

उत्तरप्रदेश, कानपुर नगर 

कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन पर महिला यात्रियों की सुविधा को ध्यान मे रखते हुए बेबी फीडिंग पॉड की शुरुआत कर दी गई है। प्रयागराज मंडल के रेल प्रबंधक के मार्गदर्शन में उप मुख्य यातायात प्रबंधक कानपुर के नेतृत्व में कानपुर टीम द्वारा महिला यात्रियों के सम्मान में यात्री सुविधाओं में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए बेबी फीडिंग पॉड को महिलाओं को समर्पित किया गया है। 


इस पॉड में महिलाओं को बच्चे के साथ साफ़ सुथरे एव सुरक्षित वातावरण में बेबी फीडिंग की सुविधा प्राप्त होगी। इस पॉड में बेबी स्टेशन की भी सुविधा है जिस में बच्चे को सुरक्षित रूप से लिटाकर डाइपर चेंज किए जा सकेंगे। इस बेबी फीडिंग पॉड को रेल की महिला कर्मचारी  पारुल राजपूत  और कुशमा द्वारा महिला यात्रियों को समर्पित किया गया है।


इस मौके पर पंकज माथुर सहायक वाणिज्य प्रबंधक कानपुर, विजय शर्मा मुख्य वाणिज्य निरीक्षक कानपुर,  अवधेश दुबे स्टेशन अधीक्षक कानपुर सेंट्रल , अतुल गंगवार मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक कानपुर, रोमित चतुर्वेदी मुख्य टिकट निरीक्षक कानपुर सेंट्रल और कपिल देव मीना वाणिज्य निरीक्षक कानपुर उपस्थित रहे।

सुरेश राठौर 

Post a Comment

0 Comments